जाट समाज रतलाम द्वारा आयोजित दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न

श्री हनुमान जी मंदिर,श्री शिव परिवार मंदिर का जीर्णोद्धार कर, कलश एवं ध्वज चढ़ाई गई

रतलाम। श्रीराम मालव जाट समाज धर्मशाला श्री राम मंदिर ईदगाह रोड रतलाम में श्री हनुमान जी मंदिर,श्री शिव परिवार जीर्णोद्धार कर, कलश एवं ध्वज चढ़ाए गए जिसमें अतिथि में श्री प्रहलाद पटेल महापौर, श्री मयंक जाट जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष, उपस्थित थे। जाट समाज रतलाम द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रथम दिन एक चल समारोह श्रीराम मालव जाट समाज धर्मशाला श्री राम मंदिरसे प्रारंभ होकर पुनः मंदिर पर पर पहुंचा जहां पर यज्ञ हवन, सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं मंत्र उच्चारण के साथ भगवान श्री राम जी, श्री हनुमान जी एवं शिव परिवार की पूजन अर्चन की गई तथा मंदिर पर कलश एवं ध्वज चढ़ाया गया, जाट समाजसेवी श्री बद्रीलाल मंगरोदा ने मंदिर में लगे समस्त कलश का योगदान दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दौलत जाट (पहलवान), जिला अध्यक्ष समाज रतलाम ने की। संचालन कन्हैयालाल जाट द्वारा किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में पधारे धर्म प्रेमीजनों का आभार बद्रीलाल चौधरी जिला सचिव मालव जाट समाज रतलाम द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूरजसिंह जाट गोलू पहलवान पूर्व एमआईसी सदस्य नगर निगम रतलाम, समाज सेवी श्री विकास बढ़ियार, छोगालाल जी कल्मोड़ा, नारायण त्रिमूर्ति, रतनलाल जाट (चाय वाले), गजेंद्र सिंह चाहर,ओमप्रकाश जाट,चतुर्भुज मांगरोदा,मनसुखलाल जाट,सुखबीरसिंह चौधरी जिला अध्यक्ष उपसरपंच संघ रतलाम, ओम मागरोदा ,अशोक जाट, रतनलाल mpeb, मुकेश जाट त्रिमुर्ति ,संदीप जाट सहित रतलाम शहर के जाट समाज के वरिष्ठ जन और बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति में भगवान श्री राम के जयकारे के साथ संपन्न हुआ।

Play sound