श्री श्याम मंदिर कमेटी की एक और बड़ी पहल

खाटू श्याम (राजस्थान) । खाटूश्यामजी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को विकास का नया आयाम मिलने जा रहा है । मंदिर कमेटी अध्यक्ष श्री पृथ्वी सिंह चौहान एवं मंत्री श्री मानवेंद्र सिंह चौहान द्वारा 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए विद्यालय भवन का स्वीकृति पत्र विद्यालय प्रधानाचार्य श्री बनवारी लाल कुमावत और उप प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना जांगिड़ को सौंपा गया। यह पहल न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाएगी बल्कि खाटू क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगी।