

रतलाम । महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम कार्यालय न्यू रोड स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग पर जावरा के यशस्वी लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र जी पाण्डे मुख्य अतिथि के रुप में कार्यालय पर पधारे संस्था के सदस्यों द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया। आपके द्वारा संस्था के विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ राजेन्द्र पाण्डे ने श्री राजेश दवे अध्यक्ष श्री सज्जन ब्राह्मण छात्रावास को अंश प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर श्री संदीप जी व्यास श्री राजेन्द्र कुमार जोशी श्री नवनीत मेहता, हेमन्त तिवारी श्रीमती सुषमा नारमदेव, श्रीमती रजनी व्यास, श्री राजेश जोशी,श्री अजय कुमार गौतम, श्री संजीव द्विवेदी, श्री शुभम शर्मा, श्री चैतन्य शर्मा उपस्थित थे। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया।