अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कृषि उपज मंडी इकाई का गठन

रतलाम। विगत 50 से अधिक वर्षों से ग्राहक हिट में कार्य करने वाली एवं व्यवस्थाओं के सुधार व निर्माण करने वाली संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रतलाम कृषि उपज मंडी इकाई का गठन विगत दिनों किया गया।ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत संगठन मंत्री श्री मुकेश कौशल किया। अनुशंसा पर मालवा प्रांत सहसचिव अनुराग लोखंडे ने उक्तिकाई की घोषणा करी।
कृषि उपज मंडी के इकाई में अध्यक्ष पद पर श्री विमल जैन उपाध्यक्ष श्री मांगीलाल मोदी व श्री रितेश बाफना सचिव श्री संदीप चोपड़ा सहसचिव संदीप राठौर व पंकज चोपड़ा,कोषाध्यक्ष मनोज चोरडिया, प्रचार प्रसार प्रमुख भारत देवड़ा,सदस्यता प्रमुख दीपक खेड़ावाला साथ ही कृषि उपज मंडी व प्याज़ एवं लहसुन व्यापारियों क़ी चालीस सदस्य समिति भी गठित क़ी गयी. नवगठित इकाई के अध्यक्ष श्री विमल जैन ने बताया क़ी यह इकाई मंडी व्यापारियों क़ी समस्याओ पर मंडी प्रशासन व जिला प्रशासन से संवाद करेगी जिससे क़ी रतलाम मंडी एक आदर्श मंडी के रूप में स्थापित हो कर नगर के विकास में सहयोगी बने।

Play sound