श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति की नवीन महिला शाखा का हुआ गठन

रतलाम 21 नवम्बर । विगत दिवस श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में समिति की महिला शाखा के नवीन पदाधिकारी का चयन किया गया।
आगामी 10 दिसंबर 2025 से त्रिवेणी तट पर संपन्न होने वाले 72वें महरुद्र यज्ञ को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है ।
जिसके अंतर्गत समिति के महिला मंडल के आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर श्रीमती रजनी व्यास सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत की गई है। महिला मंडल की समस्त महिलाओं ने आपसी विचार-विमर्श के  पश्चात सक्रियता योग्यता व वरिष्ठता के सर्वमान्य सिद्धांत को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमती रजनी व्यास को अध्यक्ष बनाया है ।
समिति की निवृत्तमान अध्यक्षा श्रीमती राखी व्यास ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष श्रीमती रजनी व्यास का नाम  आगामी अध्यक्षीय कार्यकाल हेतु प्रस्तावित किया।  जिसका सभी उपस्थितों ने हर्ष ध्वनि से स्वीकार किया सभी ने एक स्वर से श्रीमती रजनी  को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की ।
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी ,पूर्व अध्यक्ष द्वय श्री कोमल सिंह राठौड़ एवं श्री कन्हैया लाल मौर्य, उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा ,सचिव नवनीत सोनी, यज्ञाचार्य पंडित दुर्गा शंकर जी, विधि सलाहकार एडवोकेट बालूलाल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष बृजनंदन मेहता, वरिष्ठ सदस्य  मनोहर पोरवाल, बंसीलाल शर्मा, लालचंद टॉक, गोपाल जवेरी, पुष्पेंद्र जोशी व महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याए श्रीमती ताराबेन सोनी, श्रीमती हंसा व्यास, श्रीमती आशा शर्मा, सहित समिति व महिला मंडल के अनेक पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे।