
रतलाम। राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य में अयोध्या में राम मंदिर के शीर्ष पर धर्म ध्वजा अनंतकाल के लिए विराजित होने के विशेष अवसर पर श्री माहेश्वरी समाज,रतलाम के तत्वावधान में रामोला मंदिर उत्सव समिति के सहयोग से श्री माहेश्वरी समाज रामोला मंदिर,राम मोहल्ला पर भी धर्म ध्वजा विराजित की गई। दोपहर ठीक 12.05 बजे भगवान श्री राम दरबार की भव्य आरती हुई एवं भोग लगाकर प्रसाद वितरण हुआ।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा, सचिव नरेंद्र बाहेती, उपाध्यक्ष डॉ. बी. एल. तापड़िया, द्वारकादास भंसाली, राजेश चौखड़ा, विजय असावा, प्रहलाद लड्ढा, अशोक सोमानी,पंकज गगरानी सतीश झवर,राजेश गिलड़ा,नरेंद्र मूंदड़ा,मोहन तोषनीवाल,सुनील मंत्री,राजादेवी राठी,शशि मालपानी, जया गगरानी,स्नेहलता भंसाली आदि बहुत बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रही।