“मतदाता पुनरीक्षण” केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का अभियान है – संभाग प्रभारी सुरेश आर्य

जावरा (अभय सुराणा) । भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के नए अभियान एसआईआर में अपने लाखों कार्यकर्ताओं को जुट जाने का पैगाम दिया है कि वह चुनाव आयोग के इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जुट जाने के लिए नए नाम जुड़वाने पुराने नाम को सुधरवाने और गलत तरीके से सूची में दर्ज नाम को कटवाने का काम करें।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने भाजपा जावरा नगर मंडल की बैठक में जीनियस स्कुल पर व्यक्त करें। पार्टी पदाधिकारियो, बूथ अध्यक्ष व पार्टी द्वारा नियुक्त BLO 2 को सम्बोधित करते हुए आर्य ने कहा की “मतदाता पुनरीक्षण” केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का अभियान है संगठन के प्रत्येक स्तर पर बूथ शक्ति केंद्र और मंडल तक यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूट न जाये विशेष रूप से नए मतदाताओं जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए योजनापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
इस दोरान जावरा के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रियता से होती है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करें, आपने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे संगठनात्मक सुदृढ़ता, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा और राष्ट्रहित की भावना पर आधारित है हम सभी को पार्टी की रीति-नीति और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा,सभी बूथ समितियाँ, स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर मतदाता सूची के संशोधन नाम जोड़ने सुधार और विलोपन की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें,
प्रत्येक कार्यकर्ता यह जिम्मेदारी समझे कि उसके बूथ पर कोई भी पात्र नागरिक मतदान से इसलिए वंचित ना रह जाए जो लोग किसी अन्य स्थान से आकर आप के बूथ पर रह रहे है उनके नाम पुराने स्थान जहां वो रहते थे वहां से कटकर आपके बूथ की मतदाता सूची में दर्ज हो इसके लिए भी आपको ऐसे नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि संगठनात्मक बैठक के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर सगंठनात्मक बैठक की शुरुआत की गई जिला महामंत्री महेश सोनी ने भी अपने संबोधन में सभी का स्वागत शब्दों के माध्यम से किया एस आर आई के विधानसभा प्रभारी मुकेश बग्गड़ ने पुरे जावरा विधानसभा में चल रहें मतदाता सुची संशोधन के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्य करने का निवेदन किया गया। इस दोरान जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह देवड़ा, डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पांचाल,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जावरा नगर मंडल महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल, मनीष ऊटवाल, के साथ भाजपा नगर बी एल ए प्रभारी घनश्याम सोलंकी, अजय सकलेचा,अभय कोठारी, नंदकिशोर महावर,बालाराम पाटीदार, वीरेंद्र सिंह चौहान, मनोहर पांचाल, सुभाष टुकडीया, संदीप रांका, महेश शर्मा, पंकज कांठेड, रजत सोनी,अजयसिंह भाटी, तेजसिंह कदम, सोनु यादव, महेंद्र चौहान, अनिल मोदी, चंदु सोलंकी, राहुल उपमन्यु, प्रमोद पुरोहित, यश सकलेचा, अनिल त्रिवेदी, शिवेंद्र माथुर, मोतीलाल यादव, शरद डुंगरवाल,इरफ़ान कुरैशी, अकरम कबाड़ी,तेजुब हुसैन, आफाक एहमद, शरीफ कुरेशी, आसिफ मिर्जा,देवेंद्र जादौन,विक्की हिलोरिया,राजेश नेका,बाबूलाल सांकला,सत्यनारायण पांचाल, रवि यादव, रुस्तम शाह, बबलू पांचाल, सुनील धाकड़ ,प्रकाश बालचंदानी, निलेश राठौर,गौरव गोड़, संतोष सूर्यवंशी,मोहन बोरीवाल,रुस्तम कबाड़ी,सलमान कुरैशी, श्रीमती सोनू सोलंकी, श्रीमती चमेली डामोर आदि उपस्थित थे बैठक का संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया अंत में आभार महामंत्री मनीष उटवॉल ने व्यक्त किया।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गुरु संदीप रांका ने दि हैं।