

जावरा। जैन सोशल ग्रुप नवकार, जावरा द्वारा जीवदया भावना को समर्पित “दुसरी अनाज गाड़ी योजना का शुभारंभ खाटू श्याम मंदिर सोसायटी, पहाड़ियां रोड पर किया गया। इस सेवा अभियान का उद्देश्य नगर में प्रतिदिन पशु-पक्षियों के लिए अन्न उपलब्ध कराना तथा समाज में करुणा का संदेश फैलाना है।
कार्यक्रम के दौरान JSG नवकार के अध्यक्ष हर्षित पगारिया ने बताया कि यह अनाज गाड़ी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित स्थल पर खड़ी रहेगी, जहां नगर के नागरिक अपनी भावना अनुसार अनाज डालकर इस सेवा कार्य में सहभागी बन सकते हैं। इसके पूर्व एक अनाज गाड़ी जीव दया समिति खाचरोद नाका पर भी संचालित हो रही है । ₹10, ₹20, ₹30 जैसे छोटे योगदान भी पक्षियों के लिए बड़े सहारे बनेंगे।
इस शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि अ.भा.नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़, अशोक लुक्कड़, कमलेश शास्त्री, महेश राठौड़, मनोज अग्रवाल, श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष बंटी वर्मा, कपिल श्रीवास्तव, हिमांशु शर्मा, अंकित माहेश्वरी, राजेंद्र अग्रवाल, महेश अग्रवाल, श्याम मकवाना, प्रकाश मेहता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया, कोषाध्यक्ष प्रियंक धाड़ीवाल करुणा योजना संयोजक सुभाष टुकड़ियां एवं दिनेश भंडारी,जोन चेयर मेन मनोज मेहता ,आशीष कोठारी,कपिल लालवानी,नरेंद्र कांठेड़, राहुल छाजेड़, राजशेखर भंडारी, अभिषेक सकलेचा, दिनेश शर्मा,अंकुर जैन, गजेंद्र जैन, बंशीलाल जी पोरवाल, अतुल ललवानी, दीपक सोनी, बालमुकुंद धाकड़, मदन धाकड़, रोहित गंगवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
अपने उद्बोधन में श्रीमान अशोक लुक्कड़ ने कहा—जैन सोशल ग्रुप नवकार समाज में सेवा और करुणा की प्रेरणा* बन चुका है। यह पहल केवल जीवदया ही नहीं, बल्कि मानवता के सच्चे मूल्यों को जीवित रखने वाला अनुकरणीय उदाहरण है।
नवकार ग्रुप ने नागरिकों से अपील की- एक कदम आप बढ़ाएँ, एक कदम हम बढ़ाएँ — और मिलकर करें जीवदया का सच्चा कार्य।”
जैन सोशल ग्रुप नवकार ने किया नेक काम,
पशु-पक्षियों के लिए बढ़ाया करुणा का नाम।
अनाज गाड़ी से फैला दया का उजियारा,
कार्यक्रम का संचालन दिनेश भंडारी ने किया।