राष्ट्रसंत कमल मुनि जी ‘कमलेश महाराज साहब के पावन सानिध्य में 247 वा अनाज एवं खाद्य सामग्री वितरण के साथ वीरांगना सम्मान समारोह सम्पन्न

साहूकार पेट। वर्धमान साधार्मिक सेवा एवं जीव दया समिति तथा वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 23/ 11/ 2025 को 348 मिट स्ट्रीट एसएस जैन संघ स्थानक साहूकार पेट के प्रांगण में 247 वा अनाज एवं खाद्य सामग्री वितरण के साथ वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन सेवा चक्रवर्ती परम पू वीरेन्द्र मुनि जी म सा राष्ट्रसंत कमल मुनि जी ‘कमलेश महाराज साहब के पावन सानिध्य में संस्था अध्यक्ष कमला सज्जन राज मेहता महामंत्री ललिता सुराणा सह कोषाध्यक्ष आरती नाहर एवं संरक्षक सदस्यों की उपस्थिति में समारोह अध्यक्ष कमलाबाई ओसतवाल, मुख्य अतिथि अजीत जी राजश्री जी गौठी, मुख्य अतिथि गौतम जी विजया जी चोरड़िया के पावन सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच का संचालन करते हुए महामंत्री जी ने मुख्य अतिथियों का परिचय दिया।
स्वागत गीत एवं पधारे हुए मेहमानों का स्वागत एवं संस्था की गतिविधियां की रूपरेखा अध्यक्षता जी ने दी। इस अवसर पर खाद्य सामग्री 15 आइटम 150 परिवारों को वितरित किए गए लगभग 25 वीरांगनाओं को साड़ी माला एवं घड़ी का उपहार देकर कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अजीतजी गोठी नेे संस्था के सदस्य को धन्यवाद देते हुए राशि की घोषणा करके संघ के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। सभी वीरांगना बहनों को गिफ्ट देकर संरक्षक सज्जन राजजी मेहता की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सदस्य श्रेणिक राज जी नाहर, पारस मल जी तोलावत, विमला जी कोठारी, हेमलता जी संचेती, लीला जी बेद, एवं सुमेर मल जी चोरड़िया,देवी जी शिसोदिया, केऋआश जी मंजु जी चोरड़िया तथा अन्य सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही। पूज्य गुरुदेव सेवा चक्रवर्ती वीरेंद्र मुनि जी म सा ने भाव भरी मांगलिक सुनाकर सबके हृदय और मन को प्रसन्न चित्त किया। पूज्य कमल मुनि ‘कमलेश ने वीरांगना बहनों को आशिर्वाद देते हुए सेवा के कार्यो की सराहना की।
गुरूदेव ने पूरे हिंदुस्तान में वीरांगनाओं को सम्मान करने का जो बीड़ा उठाया यह कार्य वास्तव में बड़ा ही सराहनीय है। अन्त मे सज्जन राज जी मेहता ने सबको धन्यवाद दिया।