मंगलगिरी महामहोत्सव : 29 नबम्बर से 5 दिसम्बर तक जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न होगा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ सानिध्य में सागर मंगल गिरी तीर्थ क्षेत्र पर आयोजित श्री मज्जिनेंद्र 1008 श्री आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा सप्तगजरथ महामहोत्सव एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी सागर मध्यप्रदेश में भव्य रूप से 29 नबम्बर से 5 दिसम्बर 2025 तक जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न होगा।
दद्दू ने बताया कि 27/11/25 दोपहर 2 बजे से आचार्य संसघ की भव्य मंगल आगवानी महिला आश्रम सागर से मंगलगिरी तीर्थ क्षेत्र पर होगी । 28/11/25 गणधर वलय विधान एवं भावी दीक्षार्थीयो की गोद भराई, शाम मे मेंहदी , संगीत 29/11/25 को मंडप उद्घाटन एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा प्रातः काल :- केशलोंचन पश्चात, दोपहर में 2 बजे आर्यिका श्री विजिज्ञाषा श्री माता जी के हस्त कमलो से दीक्षा संस्कार दीक्षार्थी:- बा.ब्र. रूबी दीदी जी, ब्र. सरस्वती दीदी जी, 30/11/25 ध्वजारोहण घटयात्रा, 01/12/25 को गर्भ कल्याणक, 02/12/25 को जन्म कल्याणक, 03/12/25 को तप कल्याणक, 04/12/25 को ज्ञान कल्याणक, 05/12/25 को मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ परिक्रमा महोत्सव दोपहर 1 बजे से एवं प्रतिमाओं का महा मस्तिकाभिषेक 05/12/25 से 10/12/25 तक महामहोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्र. श्री जयकुमार जी निशांत टीकमगढ़ पं. सनत कुमार जी राजवांस पं. विनोद कुमार जी राजवांस एवं संगीतकार संजय रंगीला भोपाल । मंगल गिरी तीर्थ क्षेत्र पर सहस्त्रकूट तथा जिनालय पुण्यार्जक सकल जैन समाज भारत नंदीश्वर जिनालय पुण्यार्जक श्री प्रमोद कुमार जी पीयूष कुमार जी बारदाना परिवार सागर समवसरण जिनालय पुण्यार्जक, श्री श्रेयांश जैन LIC सागर, चौबीसी जिनालय पुण्यार्जक, श्री सुरेश जी सांधेलिया सागर, ध्यान केंद्र में स्फटिक बड़ी प्रतिमा, संतोष जैन केटर्स परिवार मुख्य वेदी पुण्यार्जक, श्री संतोष कुमार जी जैन पटना बाले सागर, ध्यानकेन्द्र वेदी पुण्यार्जक श्री दिनेश जी वैशाखिया। आयोजक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक सप्त गजरथ महोत्सव समिति, सकल दिगम्बर जैन समाज एवं श्री स्याद्वाद शिक्षण परिषद् ट्रस्ट अतिशय क्षेत्र मंगलगिरि, सागर (म.प्र.) ने समाजजनो से आग्रह किया आयोजन में समिल्लित होकर आयोजन को सफल बनावे।