नशा मुक्त देश बनाकर विद्यार्थी करे देश के सविधान की रक्षा – प्रितेश गादिया

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर सागोद रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया एवं विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा संविधान एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई तत्पश्चात उद्बोधन में गादिया ने शपथ दिलाते हुए कहा कि आज संविधान दिवस के अवसर पर हमें जाति भेदभाव से दूर होकर समाज उत्थान के लिए कुछ करना होगा। जिसमें नशा वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या है और इस समस्या से बचाना हमारा कर्तव्य है विद्यालय के 1200 विद्यार्थी अगर ठान ले तो 12000 परिवारों को नशे से वीनाश होने से बचा सकते हैं। श्री कुमावत ने भी बच्चों को शपथ दिलाई एवं रेडक्रॉस संचालकों का स्वागत भाषण प्रस्तुत कर स्वागत किया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति राखी कार्यक्रम में रेडक्रॉस के संचालक वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, अशोक जैन, राजेश रांका उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Play sound