
रतलाम। जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा राजस्थान री रंगीली रूपाली रानिया थीम पर दीपावली मिलन समारोह व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें ग्रुप की सभी सखियो ने उत्साह व उमंग से भाग लिया सभी सज सवरकर बन ठनकर राजस्थानी पोशाक में तैयार होकर आई हाल की पूरी सजावट राजस्थानी थीम पर की गई। इंद्रधनुषी राजस्थानी वेलकम डाँस की शानदार प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन करने के लिए एक एंकर को भी बुलाया गया जिसके द्वारा ग्रुप को चार भागों में रूपाली ,मस्तानी इठलाती, नखराली में विभाजित कर मनोरजक राजस्थानी अंदाज में गेम खिलाए गए व शानदार प्रोग्राम की प्रस्तुतियां करवाई गई राजस्थानी घूमर का भी आयोजन किया गया जिसमें सखियो ने शानदार घूमर की प्रस्तुति की। ग्रुप द्वारा अच्छी तैयार होकर सज सवरकर आने वाली सखियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वह अन्य प्रस्तुति देने वालों को भी पुरस्कार दीया गया। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय ,तृतीय आने वाले को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता प्राकृतिक संपदा व ऑपरेशन सिंदूर पर रखी गई। प्रोग्राम में सबसे पहले हैवी शानदार नास्ता रखा गया। दोपहर में हाय टी पश्चात शाम को सुस्वादु राजस्थानी शाही दाल बाफले लड्डु का भोजन शाही अन्दाज में गादी तकिया बाजोट लगाकर कराया गया। अध्यक्ष रेनू लुनिया द्वारा दीपावली की बधाइयां दी गई।
कार्यक्रम का संचालन सचिव निर्मला पटवा द्वारा किया गया व आभार अनिता कोठारी द्वारा दिया गया। इसमें ग्रुप की वरिष्ठ रमीला जी सकलेचा व संगीता जी कांठेड़ व अन्य सखिया उपस्थिति रही। प्रोग्राम को शानदार व यादगार बनाने में संगिनी की पूरी टीम भोजन समिती व मनोरंजन समिति का बहुत योगदान रहा सभी द्वारा पार्टी को चार चांद लगाने के लिए दिल से कार्य करा गया।