- भगवान की मूर्तियों का अन्न में अधिवास, शुक्रवार को फूल और शनिवार को जल में होगा
- शुक्रवार को शाम 4 बजे महलवाडा से निकलेगी आव्हान रैली

रतलाम, 27 नवंबर। सिद्ध तीर्थ श्री बरबड हनुमान जी मंदिर पर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन यज्ञ में 1000 आहुतिया दी गई। तीसरे दिन 28 नवंबर को शहर वासियों को महोत्सव के मुख्य आयोजन का आमंत्रण देने के लिए शाम 4 बजे महलवाडा से आव्हान रैली निकाली जाएगी ।
मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुवात यज्ञ से हुई | बुधवार को गणेश जी के नाम 1000 आहुतिया दी गई थी | गुरुवार को अंबे माता के नाम आहुतिया दी गई | इसके बाद यज्ञाचार्य पं दुर्गाशंकर औझा और 11 भूदेवों के मंत्रोप्पचार के साथ भगवान की मूर्तियों का अन्न में अधिवास कराया | प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व शुक्रवार को भगवान की मूर्तियों का फूल में और शनिवार को जल में अधिवास होगा। यजमान संध्या-चंद्रप्रकाश सारडा, ममता-अनिल झालानी, निकिता-संजय अग्रवाल, गायत्री-रमेश मित्तल, लक्ष्मी-महेश अग्रवाल ने आहूतियां देने के साथ देव पूजन कर अन्न में अधिवास की विधि संपन्न की। शाम 4 बजे आरती की गई | श्री बरबड हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि 28 नवंबर को शाम 4 बजे महलवाडा से शहर वासियों को महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए प्रमुख मार्गों से विशाल आव्हान रैली निकाली जाएगी। ट्रस्ट द्वारा सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया गया हैं ।