शा. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ’मेगा करियर काउंसलिंग’ शिविर का आयोजन

रतलाम 28 नवम्बर। शा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत ’मेगा करियर काउंसलिंग’ शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत डॉ मधु गुप्ता, डॉ सुरेश चौहान, डॉ सरोज खरे, डॉ संध्या सक्सेना, डॉ वी एस बामनिया, डॉ स्वर्णलता नागर, डॉ रोशनी रावत द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र की अगली कड़ी में करियर सेल प्रभारी एवं IQAC प्रभारी डॉ मणिक डांगे द्वारा पधारे समस्त अतिथियों का परिचय दिया गया।
कार्यक्रम में इंदौर के काउंसलर श्री अभिषेक सिंह राजावत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपने जीवन मे एक गोल डिसाइड करना चाहिए ताकि जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। किसी भी सफल व्यक्ति के पीछे उसका गोल कार्य करता है, आप यदि अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे तो आपको निश्चत रूप से सफलता मिलेगी। जब आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें तो सबसे पहले स्किल निर्धारित करें फिर आपकी क्षमताओं के बारे में पता करें, और तीसरी बात अपने ज्ञान को जानें कि किस फील्ड में कितना नॉलेज है हमें फिर ही हम आगे बढ़ें, तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
काउंसलिंग के अगले वक्ता इंदौर के ही श्री दीपक सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफल व्यक्ति के जीवन को जो प्रभावित करता है वो है निर्णय लेना। अगर आपमें सही समय पर सही निर्णय लिया तो वही आपको प्रगति के पथ पर ले जाएगा, वही आपका करियर बनाएगा। जीवन में यदि आपको कुछ करना ही है तो पहले आपको उसके बारे में सोचना पड़ेगा, आपके दिमाग में उसे बिठाना होगा तभी वह यथार्थ में हो पायेगा।
रोटरी प्लेटिनम की अध्यक्ष एवं पूर्व प्राध्यापक डॉ गीता दुबे ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने जीवन में सबसे ज्यादा त्याग करती है, इसलिए आज के समय में सभी लड़कियों को हिम्मत से आगे बढ़ने का समय है ताकि आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर सकें एवं अपनी शक्ति के साथ उसे प्राप्त कर सकें। रोटरी प्लेटिनम की सचिव श्रीमती वंदना सोनी ने छात्राओं को समय प्रबंधन की सीख दी व बताया कि सभी को अपने कार्य समय पर करने चाहिए तभी वे समय के साथ आगे बढ़ पाएंगे।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मंगलेश्वरी जोशी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि एक विद्यार्थी को चाहिए कि वो अपना मार्ग स्वयं निर्धारित करें व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पथ स्वयं प्रशस्त करें, जब तक आप अपने लक्ष्य अपने गोल के प्रति समर्पित नहीं होंगे, तब तक आप उसे प्राप्त नहीं कर पाएंगे, इसलिए आप समय प्रबंधन के साथ ही अपने लक्ष्य के साथ सामंजस्य निर्धारित करें व पूर्ण समर्पण के साथ उसे हासिल करें। कार्यक्रम में रोटरी प्लेटिनम क्लब द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जोशी एवं करियर सेल प्रभारी डॉ मणिक डांगे को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रोटरी की सदस्या श्रीमती शोभा, श्रीमती कमला गुप्ता महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो नारायण विश्वकर्मा, प्रो रविराज विश्वकर्मा, प्रो अनुष्का सिंह, डॉ विजयेंद्र श्रीवास्तव, प्रो रूपेश सूर्यवंशी, प्रो सुनीता जैन, श्री विशाल दोहरे सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ मीना सिसोदिया ने व आभार डॉ मधु गुप्ता ने माना।