
रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित के कार्यालय में डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम एवं एम वाय मेडिकल कॉलेज इन्दौर के भूतपूर्व डीन डॉ संजय दीक्षित एवं मेडिकल कॉलेज रतलाम के अधिक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा पधारे। इस मोके पर संस्था के अध्यक्ष संदीप व्यास ने स्वागत किया। अतिथिद्वय डॉ. संजय दीक्षित जी एवं डॉ. प्रदीप मिश्रा ने शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम की प्राचार्या डॉ मॅगलेश्वरी जोशी,पं.राजेन्द्र कुमार जोशी, पं नयन व्यास, पं. कुलदीप त्रिवेदी को अंश प्रमाणपत्र एवं मासिक जमा कार्ड वितरीत किए।
श्रीमती रजनी व्यास का सनातन धर्म सभा का महिला अध्यक्ष एवं पं. नयन व्यास (अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम) का अखिल भारत श्रीमाली ब्राह्मण समाज के संयुक्त सचिव बनने पर शाल श्री फल से सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पं. अजय कुमार जोशी और आभार पं. सत्येन्द्र जोशी द्वारा किया गया।