आपकी पूंजी आपका अधिकार शिविर का आयोजन

रतलाम । वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक व एसएल बीसी भोपाल के निर्दशानुसार गुलाब चक्कर रतलाम मे जिला अग्रणी बैंक कार्यालय-रतलाम द्वारा “आपकी पूंजी आपका अधिकार”शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें सभी बैंकों द्वारा स्टॉल लगाकर ऐसे ग्राहकों को त्वरित सेवाएं प्रदान की गई, जिन्होंने पिछले 10 सालों से अपने जमा खातो में लेनदेन नहीं किया है। जिसके कारण उनकी जमा राशि (अनक्लैम्ड असेट्स) भारतीय रिजर्व बैंक में अंतरित हो गई थी।
शिविर में सुश्री वैशाली जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम ने सभी ग्राहकों से अनुरोध किया कि वह उपरोक्त शिविर का लाभ उठाकर अपनी अनक्लैम्ड जमा राशि को अतिशीघ्र बैको मे आवश्यक कार्यवाही कर प्राप्त करें तथा बैंकों को भी निर्देशित किया कि वह भी ऐसे ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करें। श्री प्रखर उपाध्याय प्रबंधक/एल डी ओ भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल द्वारा उपस्थित ग्राहकों को आपकी पूंजी आपका अधिकार के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया, कि अनकलेम्ड में जमा राशि उचित ग्राहक को प्राप्त हो सके।
उक्त कैम्पेन के दौरान एसबीआई के 45 सेटल्ड खाते की 37.93 राशि, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 1 खाते की .05 राशि, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 1 खाते की .78 राशि, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 70 खातों की 1.07 करोड़ राशि अंक्लेम्ड है। श्री मोहनलाल मीना अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा शिविर में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।