प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

पिपलोदा (प्रफुल्ल जैन) 30 नवम्बर । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आज रितुवन होटल पिपलोदा में आयोजित की गई मुख्य अतिथि के रूप में किशन लाल जी आंजना मऊ खेड़ी तथा ओंकार लाल पाटीदार तथा वरिष्ठ सदस्य योगेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित हुए प्रारंभ में सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात बैठक में मुख्य रूप से आज गोविंदराम परमार nand leta ka जन्म दिवस हर्ष के साथ मनाया गया ।
तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल ने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया और आगामी प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन के लिए साथियों को तैयार होने का संकेत दिया ।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शांतिलाल मोगरा प्रवक्ता नाथूलाल भाटी लक्ष्मीकांत पाठक जितेंद्र सिंह राठौड़ रघुनंदन आचार्य विनोदी लाल बोहरा जुझार लाल मालवीय कुलदीप सिंह कुशवाहा अमर सिंह सोलंकी आदि उपस्थित रहे नाश्ता के बाद अध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल ने आभार व्यक्त किया।