रतलाम 4 दिसंबर। जावरा विधानसभा क्षेत्र में सांदीपनि स्कूल पिपलौदा का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया है ,आगामी सत्र में स्कूल में कक्षाएं लग सकती है। उक्त जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी। डॉ पांडेय ने विधानसभा में विभिन्न विषयों को उठाये। डॉ पांडेय के प्रश्न पर शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने बताया कि सांदीपनी स्कूल पिपलौदा का कार्य 80 फीसदी पूर्ण हो गया है। आगामी शिक्षण सत्र में कक्षाएं लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।डॉ पांडेय ने बालिका छात्रावास सुजापुर व ढोढर के भवन की मांग पर मंत्री ने कहा कि स्वीकृति के लिए प्रक्रिया की जा रही है।विधायक डॉ पांडेय के जावरा को जिला बनाये जाने एवं रतलाम या मंदसौर को सम्भाग बनाये जाने के प्रश्न पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रतिवेदन प्राप्त हो गया है।यह प्रस्ताव म प्र प्रशासनिक ईकाई पुर्नगठन आयोग के समक्ष विचाराधीन है।जिस पर कार्यवाही की जाएगी।राजस्व मंत्री ने डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न पर बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जावरा व पिपलौदा तहसील में विगत दो वर्षों में त्रुटि सुधार,नक्शा त्रुटि सुधार,बंटवारा, नामांतरण व सीमांकन के 31 हजार 349 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमे से 29 हजार का निराकरण किया गया है।दोनों तहसीलों में 3 हजार से अधिक अवैध कब्जा व अतिक्रमण के मामले चिन्हित किये गए।डॉ पांडेय के प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि एन बी एस यू का एस एन सी यू में उन्नयन की स्वीकृति अनुसार सिविल हॉस्पिटल जावरा में ही निर्माण किया जाएगा।इस यूनिट के लिए स्टाफ की स्वीकृति अनुमोदन के बाद दी जाएगी।जावरा नगर में एक संजीवनी क्लीनिक का स्टाफ है जबकि दूसरे क्लिनिक के स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है।विधायक डॉ पांडेय ने सिविल हॉस्पिटल जावरा को 100 से 200 बिस्तरिय उन्नयन कर भवन निर्माण करने,एन आर सी भवन,पुराने महिला चिकित्सालय परिसर में स्टाफ क्वार्टर की स्वीकृति की भी मांग की ।