रतलाम 4 दिसम्बर। विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा में पिपलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम रियावन-कंसेर-ग्राम कालूखेड़ा मार्ग एव ग्राम रियावन-चिपिया-जालिनेर-ग्राम माऊखेड़ी मार्ग तथा ग्राम माउखेड़ी-धामेडी-पिण्डवासा-ग्राम राकोदा पहुच मार्ग के मरम्मत कर निर्माण कराए जाने का मामला उठाया। इसके अलावा डॉ पांडेय प्रदेश के द्वितीय अनुपूरक बजट की चर्चा में भाग लेकर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना,लाडली बहना योजना,सड़क निर्माण व पुल निर्माण में भूमि अधिग्रहण किये जाने के लिए अनुपूरक बजट की आवश्यकता है।13 हजार 476 करोड़ के अनुपूरक बजट के प्रावधान का उल्लेख किया।नगरीय विकास व ग्रामीण विकास के साथ अनुसूचित जाति जनजातीय विकास के लिए एवं भावान्तर योजना के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो का उल्लेख किया। आपने जावरा विधानसभा का मन्दसौर जिले से जोड़ने वाला ग्राम मार्तंडगंज से पेटलावद व ग्राम मार्तंडगंज से व्हाया पंथमेलकी-ग्राम हनुमंतिया मार्ग निर्माण की भी मांग की ।