रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलाम – गौरवशाली उपलब्धियों की नई मिसाल

रतलाम, 05 दिसम्बर। “कौन कहता है आसमाँ में सुराख़ नहीं हो सकता, एकपत्थर तो तबियत से उछालो यारों!”—यह पंक्तियाँ पश्चिम रेलवे रतलाम मंडलके अधीन संचालित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियोंपर पूर्णतः चरितार्थ होती हैं।पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलाम ने एक बारफिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, श्रेष्ठ शिक्षण-पद्धति तथा उच्चमूल्यों के अनुरूप उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। वर्ष 2021 से2024 के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर कीप्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय का, बल्किपूरे रतलाम मंडल एवं भारतीय रेल का गौरव बढ़ाया है।मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडलकार्मिक अधिकारी के निर्देशन में यह विद्यालय निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिलकर रहा है।

वर्ष 2021 से 2024 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं

1. रेहान अली – जेईई एडवांस्ड 2022 उत्तीर्ण; वर्तमान में आईआईटीदिल्ली में अध्ययनरत।

2. हुदा सुल्ताना – जेईई एडवांस्ड 2022 सफल; वर्तमान में आईआईटीरूड़की में अध्ययनरत।

3. विनायक शर्मा – सीएलएटी 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन (AIR–317);एनएलयू जोधपुर में अध्ययनरत।

4. रितु धिमान – नीट 2024 उत्तीर्ण; एमबीबीएस में अध्ययनरत।

5. तनिषा राठौर – निफ्ट 2024 परीक्षा में सफलता।

6. हर्षिता सिंह – एनआईटी भोपाल, आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग (बैच 2024)में प्रवेश।

7. हार्दिक – कक्षा 12 में अध्ययनरत; राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्सप्रतियोगिता के लिए चयनित।

8. विद्यालय आईआईटी चेन्नई के विभिन्न शैक्षणिक व नवाचार कार्यक्रमोंसे जुड़ा हुआ है।

9. विद्यालय के चित्रकला शिक्षक श्री महावीर प्रसाद वर्मा को कालिदास राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन उपलब्धियों ने सिद्ध किया है कि रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलामशैक्षणिक उत्कृष्टता, आधुनिक संसाधनों, अनुशासित वातावरण और समर्पितशिक्षकों के साथ सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा का उत्कृष्टउदाहरण प्रस्तुत करता है।विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और मूल्यों के बलपर न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में श्रेष्ठता साबित की है, बल्कि सामाजिकमूल्यों, चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में भी विद्यालयकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया है।

इन सफलताओं से वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी औरविद्यालय के विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई ऊर्जा वउत्साह का संचार होगा। रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलाम अपनी गौरवशालीविरासत, अनुशासन और सामाजिक उत्थान की भावना के साथ भविष्य में भी निरंतरप्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।

Play sound