
रतलाम, 05 दिसम्बर। यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने एवंसंरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 14320/14319 इंदौर बरेलीएक्सप्रेस के पारंपरिक आईसीएफ रेक को एलएचबी(लिंक हॉफमैन बुश) रेक सेबदलने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 14320 इंदौर बरेली एक्सप्रेस, इंदौर से 19 फरवरी, 2026 सेतथा गाड़ी संख्या 14319 बरेली इंदौर एक्सप्रेस बरेली से 18 फरवरी, 2026से एलएचबी रेक से चलेगी। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, सात शयनयान श्रेणी और चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
इस बदलाव से यात्रियों की यात्रा और अधिक आरामदायक होगी और संरक्षा मेंभी वृद्धि सुनिश्चित होगी।