म.प्र वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ सनवर पटेल के जन्मदीन के उपलक्ष मे किए गए विभिन्न सेवा कार्य

रतलाम। हर साल की तरह इस साल भी इब्राहिम शेरानी मित्र मंडल द्वारा म.प्र वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ सनवर पटेल कैबिनेट मंत्री दर्जा का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम स्कूली बच्चों के साथ केक काटा गया तत्पश्चात एम.जी.एम. उर्दू स्कूल समिति के द्वारा स्कूल के बच्चों की मिठाई का वितरण किया गया।

जिला हज कमेटी द्वारा बाल चिकित्सालय में फल का वितरण किया गया। महमूद भाई मित्र मंडल द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को स्वेटर का वितरण किया गया, इब्राहिम शेरानी स्वयं द्वारा एक जरुरतमंद वृद्ध महिला को जीवन यापन के लिए ठेलगाड़ी तथा स्वच्छता कर्मियों को कपडे भेंट कर उनका सम्मान किया, सलीम कुरेशी और सलामत शाह मित्र मंडल द्वारा छोटू बादशाह दरगाह पर अकीदत की चादर पेश कर डॉक्टर सनवर पटेल के दिर्धायु होने की दुआ की और दरगाह प्रांगण में पोधा रोपन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष प्रह्लाद राठौड़, भाजपा अल्पसंख्‍यक मोर्चा जिला अध्‍यक्ष मंसूर जमदार, जिला अध्यक्ष हज कमेटी फैयाज खान, वार्ड संयोजक सोनू चौहान, जिला सचिव सलीम कुरेशी, नायब सदर महमूद भाई, एम.जी.एम स्कूल समिति अध्यक्ष प्रो इमरान हुसैन, जिला उपाध्‍यक्ष वाजिद खान,मंडल उपाध्याक्ष मुबारिक शेरानी, शाहिद अंसारी, इमरान रहमानी, इसरार रहमानी, आसिफ अंसारी, साजिद अंसारी, सदर सलीम कुरेशी, समर कमेटी सदर फारूक खान, ज़ेबा रहमानी, अज़हर मंसूरी, इमरान खान, शोएब खान, राशिद खान, अफजाल खान, सरफराज हुसैन, मुश्ताक खान आदि बड़ी संख्या मै मुस्लिम समाजजन उपस्थित थे।

Play sound