संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई

जावरा (अभय सुराणा) । सामाजिक समरसता ग्रुप जावरा द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता आदरणीय डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर कोर्ट बगीचे में माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में समानता और न्याय के उनके संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे

अनिल दसेड़ा नारायण पोरवाल, सचिन सिसोदिया, विपुल काकरिया, गौतम नागरू, प्रीतेश जैन, मोहम्मद हुसैन, यश धनोतिया, विकास जटिया, अंशुल सोलंकी, सरनाम सिंह लोकेंद्र अजमेरा, घनश्याम माली उपस्थित थे ।

Play sound