नगर में निकला शिलाओं का भव्य चल समारोह

पिपलौदा (प्रफुल जैन) । मूलनायक भगवान आदिनाथ के जयकारों के साथ नगर के मध्य स्थित 250 साल पुराने प्राचीन जैन मंदिर की पावन धरा पर लाभार्थी मातुश्री वोहेरा कांताबेन चंदूलाल परिवार दुधवा (थराद) द्वारा विधिविधान के साथ शिलान्यास किया गया।
पुष्प वर्षा कर लाभार्थी परिवार का किया बहुमान
पुण्य सम्राट आचार्य जयंतसेन सूरीश्वर जी म.सा.के दिव्य आशीष व गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा., आचार्य जयरत्न सुरीश्वर जी म.सा. के आशीर्वाद व प्रेरणा से श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ व वाटिका ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिलान्यास महोत्सव के दौरान प्रातः में शिलाओं का भव्य चल समारोह जैन मंदिर से प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झंडा चोक पहुँचा। चल समारोह में समाजजनों व नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर लाभार्थी परिवार का जगह जगह बहुमान किया।
विधि-विधान से किया शिलाओं को विराजित
नवयुवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने बताया कि शिलान्यास के लिए प्रातः में सकल जैन श्रीसंघ और लाभार्थी परिवार मंदिर पहुंचा। विधिकारक त्रिलोक भाई द्वारा शिलाओं की अभिषेक विधि संपन्न करवाई। इस दौरान नवग्रह पाटला पूजन, 10 दिक्पाल पाटला पूजन करवाया गया। पश्चात लाभार्थी परिवार शिलाओं को लेकर मंदिर परिसर की भूमि के तल में पहुंचे। जहां शिला विराजमान करने की विधि पूर्ण की। शिला पुरने के लिए चांदी के सिक्के लेकर लाभार्थी परिवार व समाजजन आए थे शिलान्यास के दौरान मंदिर परिसर के तल में अग्नि नंदा शिला, दक्षिण भद्रा, नैरत्य जया, पश्चिम रिक्ता, वायव्य उत्तर अपराजिता, ईशान शुक्ला और पूर्व सौभागिनी शिला को विधि-विधान से विराजित किया गया। मुख्य लाभार्थी वोहेरा परिवार के साथ ईशान कोण, आग्नेय कोण, नेऋत्य कोण शिला के लाभार्थी बाबुलाल ऋषभ कुमार धींग परिवार एवं वायव्य कोण शिला के लाभार्थी मुकेश कुमार, राकेश कुमार बोहरा परिवार इंदौर ने भूमि के तल में उपस्थित रहकर पूजा अर्चना की। मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर समाज के महिलाएं, पुरुष, युवक, युवतियां और बच्चों में खासा उत्साह छाया रहा। विधिकारक और समाजजन उत्साह के साथ धार्मिक स्तवन गाकर भक्ति करते रहे। विधिकारक के साथ पूजा संपन्न करवाने में ऋषभ धींग व शिखर बोहरा का सराहनीय सहयोग रहा।
बहुमान कर भेट की दादा आदिनाथ की तस्वीर
कार्यक्रम के दौरान श्रीसंघ, वाटिका ट्रस्ट व परिषद परिवार द्वारा लाभार्थी मातुश्री वोहेरा कांताबेन चंदूलाल परिवार दुधवा (थराद) का बहुमान कर पिपलौदा जिन मंदिर में विराजित मूलनायक दादा आदिनाथ भगवान की तस्वीर भेट की। इस दौरान श्री संघ अध्यक्ष बाबुलाल धींग, नरेंद्र जैन, राजेंद्र कोठारी, रमेशचन्द्र बाबेल, स्थानक श्री संघ अध्यक्ष महेश नांदेचा, किशोर छाजेड़, वाटिका ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन इंदौर, महेश बोहरा, संजय नांदेचा, मुकेश बोहरा इंदौर, विशाल धींग, अमित धींग, नवयुवक परिषद के प्रफुल्ल जैन, राहुल कोठारी, नितिन नांदेचा, जितेंद्र बाबेल, अभिषेक मोगरा, सोनू बरमेचा, विपिन नांदेचा, तरुण परिषद के प्रिंस जैन, सक्षम नांदेचा, मनीष जैन, आराध्य नांदेचा, दिव्यांश जैन, निमिष छाजेड़, प्रज्वल बोहरा, सभ्य धींग, शुभम, सुमित भंडारी, क्रिश जैन, प्रियांशु सांखला, हर्ष कोठारी, पुलकित धींग आदि उपस्थित रहे। साथ ही नगर की विभिन्न धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं ने भी लाभार्थी परिवार का बहुमान किया।