आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ

रतलाम। भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सम्मानीय श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष में सेवा ही संकल्प ऐसा अभियान के निमित्त कार्यक्रम संपन्न हुए। आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विवेकानंद चौधरी जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रतलाम, रमेश परिहार सरपंच ग्राम पंचायत बोदीना,प्रकाश पाठक मंडल उपाध्यक्ष, महेश पाटीदार मंडल महामंत्री किसान मोर्चा, तेजेंद्र सिंह शक्तिवत महा मंत्री नामली, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री पवन देवड़ा, लोकेंद्र सिंह जी सिसोदिया उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं अमर शहीद भगत सिंह के चित्र समक्ष दीप प्रजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । ग्राम बोदीना मे लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 196, लाडली बहना योजना के तहत500, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत102 लाभार्थी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विवेकानंद चौधरी द्वारा आंगन मिलन सेवा के माध्यम से बच्चों एवं माताओ के पोषण,स्वास्थ्य टीकाकरण,मात्र सहायता एवं महिला कल्याण के संबंधित योजनाओं की जानकारी बड़े ही सरल और सहज भाषा में प्रदान की गई,लाभार्थी बालिकाओं एवं माताओ को मेरी आंगनबाड़ी,मेरी जिम्मेदारी,का संदेश भी दिया गया जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेगा,अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *