विधायक क्रीड़ा केन्द्र खेल परिसर का होगा विस्तार

  • मल्टीपर्पस बनेगा हॉल व चेजिंग रूम
  • महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 28 सितम्बर। विरियाखेड़ी संत कवंरराम नगर स्थित विधायक क्रीड़ा केन्द्र खेल परिसर में मल्टीपर्पस हॉल व चेजिंग रूम निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन, क्षेत्रिय पार्षद बलराम भट्ट एवं नागरिकों तथा खिलाड़ियों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि 10 लाख की विधायक निधि व 9.25 लाख निगम निधि से विधायक क्रीड़ा केन्द्र खेल परिसर में मल्टीपर्पस हॉल व चेजिंग रूम निर्माण किया जावेगा जिससे खिलाड़ियों को सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, जिला मंत्री अनुज जी शर्मा, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, एल्डरमेन नारायण सांखला, गोपाल शर्मा, गोपाल मजावदिया, आर सी तिवारी, शुभम टांक, बंटी चौहान, हितेश सेन, भूषण व्यास, हार्दिक कुरवरा, आयुष प्रजापत, अनुल शर्मा, जीवन श्रीवास्तव सहित खिलाड़ी व नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विवेक शर्मा ने किया आभार राजेंद्र सोलंकी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *