गौसेवा, क्षमापना एवं तपस्वी सम्मान समारोह सम्पन्न

JSG ग्रेटर ने तपस्वियों का किया बहुमान, जीवदया के लिए ₹2.07 लाख की राशि भेंट

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा रविवार को स्थानीय जैन दिवाकर स्मारक भवन में गौसेवा, क्षमापना एवं तपस्वी सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के तपस्वियों का सम्मान किया गया तथा तपस्वियों के सम्मान के साथ गौसेवा भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान सितंबर माह में जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को ग्रुप अध्यक्ष सन्दीपजी एवं रचनाजी चौरड़िया की ओर से चांदी के सिक्के भेंट किए गए। इन सिक्कों का वितरण ग्रुप के सभी पूर्व अध्यक्षों के करकमलों से किया गया।
इसी अवसर पर जीव मैत्री फाउंडेशन, रतलाम को जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के ग्रुप सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से एकत्र दान की 2 लाख 7 हजार की राशि ग्रुप अध्यक्ष सन्दीपजी चौरड़िया और साथियों के द्वारा जीवदया कार्य के लिए भेंट की गई। यह राशि जीवदया एवं प्राणी सेवा के प्रति ग्रुप की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के तपस्वियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंगलाचरण का वाचन श्रीमती स्नेहलता लुनिया, उषा चौरड़िया, संगीता कांठेड़, बिंदु कटारिया, रेणु लुनिया, शोभा चानोदिया , संगीता खमेसरा एवं रचना चौरड़िया ने किया।

क्षमापना पर्व पर मांगी क्षमा
क्षमापना पर्व की भावना को आत्मसात करते हुए ग्रुप के पूर्व अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से क्षमा याचना की। इस अवसर पर विनोदजी लुनिया, ललितजी चौरड़िया, जयन्तजी जैन, सुनीलजी शाह, दीपेंद्रजी कोठारी, महेंद्रजी पोरवाल, ललितजी कांठेड़, अजयजी खमेसरा, राजेंद्रजी लुनिया, सन्तोषजी चाणोदिया, संजयजी खमेसरा, सन्दीपजी चौरड़िया, यशवन्त पावेचा, प्रमोदजी धींग एवं जितेशजी गेलड़ा ने सभी ग्रुप सदस्यों से क्षमापना करते हुए क्षमा याचना की।

तपस्वियों का किया बहुमान
समारोह में विभिन्न प्रकार की तपस्या करने वाले तपस्वियों का सम्मान किया गया। इनमें श्री सुनील गांधी एवं उनके सुपुत्र केतन गांधी (मासक्षमण गतिमान), निगोद तप की तपस्वी श्रीमती हेमलता मेघकुमार लुनिया, सिद्धितप के तपस्वी पंकजजी बरबोटा एवं पदमाजी बरबोटा, शितु गगन चाणोदिया सहित 8 एवं 8 से अधिक उपवास करने वाले नमन प्रवीण मूणत, प्रवीण मूणत, अदिति पारस कोठारी, सन्तोषजी चाणोदिया, विजयजी, विमलाजी गादिया, गौतम रितेश गेलड़ा एवं प्रियांशी वीरेन्द्रजी लोढ़ा का बहुमान किया गया। तपस्वियों के सम्मान का लाभ जितेशजी एवं सोनूजी गेलड़ा द्वारा लिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रुप सचिव यशवन्त पावेचा एवं प्रमोद धींग ने किया। अंत में श्रीमती रचना चौरड़िया, बबिता पावेचा, सरिता धींग एवं सोनू गेलड़ा ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्रुप सदस्यों ने तपस्वियों के प्रति अनुमोदना व्यक्त करते हुए उनके तप की सराहना की तथा क्षमापना पर्व की भावना के अनुरूप परस्पर क्षमा, मैत्री और जीवदया का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *