थाना डीडीनगर रतलाम पुलिस ने 04 वर्ष पूर्व चोरी के प्रकरण का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

फोटो, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से डीडी नगर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम 28 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश पान्द्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी डीडी नगर उप निरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घरेलू काम के लिए रखे गए नौकर द्वारा पत्नी के साथ मिलकर की गई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण– दिनांक 07.04.22 को फरियादी दिनेश चौधरी निवासी कनेरी रोड रतलाम,ने थाना डीडी नगर पर रिपोर्ट करवाई कि वे खेती एवं व्यापार का कार्य करते हैं। उनके द्वारा करीब तीन माह पूर्व घरेलू कार्य के लिए सूरज पिता राकेश बैरागी, निवासी नाई बरोदा, जिला धार एवं उसकी पत्नी को अपने घर पर काम के लिए रखा गया था। दोनों पति-पत्नी फरियादी के घर में ही रहते थे।
दिनांक 07.04.2022 को फरियादी एवं उनकी पत्नी पारिवारिक कार्य से बाहर गए थे, जबकि उनके दोनों पुत्र भी व्यापारिक कार्य से बाहर थे। घर पर परिवार की दो बहुएं मौजूद थीं। फरियादी के वापस लौटने पर घरेलू काम करने वाला सूरज एवं उसकी पत्नी घर पर नहीं मिले। उनके कमरे में जाकर देखा गया तो दोनों का सामान भी वहां नहीं था इसके बाद परिवार के सदस्यों द्वारा अलमारी की जांच करने पर सोने के दो टॉप्स, सोने की दो अंगूठियां एवं ₹30,000 नकद नहीं मिले। आसपास तलाश करने के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चला। शिव महापुराण कथा में व्यस्त होने के कारण फरियादी द्वारा तत्काल रिपोर्ट नहीं कराई जा सकी। बाद में थाना डीडी नगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस कार्यवाही का विवरण
पुलिस द्वारा घरेलू नौकर सूरज बैरागी पर संदेह के आधार पर उसकी तलाश एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के फोटो, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से लगातार उसकी पतारसी की गई। डीडी नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पहचान एवं पतारसी के लिए फोटो, तकनीकी संसाधनों एवं विश्वसनीय मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप फरार आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया गया।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर फरियादी के घर से सोने के आभूषण एवं नकदी चोरी करना स्वीकार किया है। प्रकरण में महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। चोरी गए माल एवं घटना से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी–
(1) सूरज पिता राकेश बैरागी, उम्र 26 वर्ष, निवासी नाई बरोदा, थाना सागौर, जिला धार।
02) महिला आरोपी — आरोपी सूरज की पत्नी।

प्रकरण में चोरी गए आभूषण एवं नकदी की बरामदगी तथा अन्य आवश्यक साक्ष्यों के संबंध में विवेचना जारी है।
रतलाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *