
इंदौर (अभय सुराणा) । इंदौर उज्जैन राजमार्ग पर स्थित सांवेर नगर में श्री चामुंडेश्वरी पार्श्वनाथ विहार कालोनी में पार्श्व नवरत्न तीर्थ धाम मे भव्य जिनालय निर्माण का शुभारम्भ शिला स्थापना के साथ किया गया !
ट्रस्ट संरक्षक श्री ललित सी जैन एवं श्री मनीष सुराना ने जानकारी दी कि पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री नवरत्नसागरसुरिश्वरजी महाराजा के दिव्याशीष एवं जिन शासन हित चिंतक आचार्य श्री विश्वरत्नसागरसुरिश्वरजी महाराजा की पावन प्रेरणा एवं मार्गदर्शन मेँ इस तीर्थ का निर्माण होने जा रहा है।
श्री पार्श्व नवरत्न विहार धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दीपक सुराना एवं सचिव श्री अंकित मारु ने बताया कि शिला स्थापना कार्यक्रम ओजस्वी प्रवचनकार एवं प्रखर चिंतक मुनिराज श्री तीर्थरत्नसागरजी महाराज सा एवं साध्वी श्री सुधाशनाश्रीजी महाराज सा की पावन निश्रा मेँ आयोजित हुआ ।
ट्रस्ट उपाध्यक्ष श्री प्रितेश ओसतवाल एवं सह सचिव श्री दीपक जैन ने बताया कि इस विशाल कार्यक्रम मेँ अतिथि के रूप मेँ जिन शासन गौरव पूर्व मंत्री श्री पारस जैन, उज्जैन के पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री इक़बालसिंह गाँधी, मध्यप्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन टीनू एवं इंदौर, सांवेर एवं उज्जैन समाज के गणमान्य समाजजन उपस्थिति थे ।
जिनालय निर्माण के अहम विधान शिला पूजन के मुख्य लाभार्थी श्री शैतानमलजी दीपकजी बोहरा परिवार थे । अन्य आठ शिलाओ के साथ ही पद्मावती देवी एवं सुसवाणी माता की शिलाओ की स्थापना भी की गयी ! कार्यक्रम मेँ संगीत की सूर लहरिया बिखेरी अहमदाबाद से पधारें श्री त्रिलोक मोदी ने और विशुद्ध विधि विधान कराया अकोदिया मंडी के अमितजी मेहता ने.! कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र नाहर ने किया।