रतलाम । पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व मे थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम के धोखाधडी के प्रकरण मे करीब सात माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 22.05.2025 को फरियादी तृप्ती पति स्व. विजय गोथरवाल उम्र 32 वर्ष निवासी म.नं. 3/6/110 नयागाँव राजगढ थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम ने रिपोर्ट लिखाई थी कि आरोपी ने पुजा पाठ के नाम से आनलाईन रूपयो का ट्रान्जेक्शन करवाकर उसके साथ धोखाधडी की है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 391/2025 धारा 318(4),3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण- प्रकरण को गंभीरता मे लेकर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम व सम्बंधित विवेचक को अपने स्तर पर टीम बनाकर उक्त आरोपी की पतारासी कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे थाना प्रभारी एवं अनुसंधान कर्ता द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किया आरोपी काफी चालाक होकर अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था आरोपी करीब 07 माह से फरार चल रहा था विवेचना के दौरान सायबर सैल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी तरुण पिता रामगोपालसिह कोरी उम्र 36 साल निवासी गली नम्बर 3 राकेस मार्ग गाजियाबाद उतरप्रदेश हाल राजनगर इक्सटेंशन गाजियाबाद उतरप्रदेश को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश कर जैल भेजा गया।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी – (01) तरुण पिता रामगोपालसिह कोरी उम्र 36 साल निवासी गली नम्बर 3 राकेस मार्ग गाजियाबाद उतरप्रदेश हाल राजनगर इक्सटेंशन गाजियाबाद उतरप्रदेश
महत्वपूर्ण भूमिका :- उक्त आरोपी को पकडने मे थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, निरी अमित कोरी, उनि.हिमालसिह डामोर, आर 371 नरेन्द्र पावरा,आर 850 कान्हा मेघवाल एवं सायबर सेल रतलाम से आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार, आर मोर सिंह डामोर की सराहनीय भूमिका रही।