रतलाम। थाना डीडीनगर रतलाम पुलिस ने दो गंभीर प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे दो बलात्कार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रकरणों के त्वरित निराकरण के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर उप निरीक्षक अनुराग यादव द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित की गईं।
गिरफ्तार आरोपी ( 1) अपराध क्रमांक 234/24 धारा 363, 366, 376(3) भादवि एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट लगभग डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी : अरुण भाभर पिता नारायण भाभर, निवासी ग्राम रामपुरिया को पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी–2 अपराध क्रमांक 504/24 थाना मानकचौक धारा 376, 506 भादवि लगभग डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी : राजू मईडा उर्फ जोशिला, निवासी छावनीझोड़िया को दूसरी टीम ने सूक्ष्म जानकारी एकत्रित कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।