एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर भोपाल डॉ. अर्चना मिश्रा ने किया सिविल हॉस्पिटल एवं न्यु मैटरनिटी विंग जावरा का निरीक्षण

जावरा ( अभय सुराणा)। सिविल हॉस्पिटल जावरा एवं न्यू मेटरनिटी विंग का निरीक्षण डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर अर्चना मिश्रा ने किया, साथ में जिला टीकाकरण अधिकारी रतलाम डा वर्षा कुरील , डीपीएम अर्चना राठौर,भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों,योजनाओं की जानकारी के साथ साथ,प्रभारी सिविल हॉस्पिटल जावरा डॉ दीपक पालड़ीया ने स्टॉफ पोजीशन, प्रतिमाह होने वाली डिलेवरी,सिजेरियन, स्टेकटॉमी, एलटी टी ऑपरेशन, बर्थ वेटिंग रूम, एएनसी क्लिनिक , प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आदि की जानकारी भी दी,लेब, ब्लड स्टोरेज सेंटर,वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम,किचन, एएनसी क्लिनिक, टीकाकरण कक्ष,ओपीडी, का सघन निरीक्षण डा अर्चना मिश्रा डिप्टी डायरेक्टर भोपाल द्वारा किया गया।

आईईसी एक्टिविटी एवं अस्पताल में संचालित व्यवस्थाओं को देखकर डा अर्चना मिश्रा डिप्टी डायरेक्टर भोपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया एवं स्टॉफ के कार्यों की सराहना की, तथा स्टॉफ की कमी एवं अन्य संसाधनों को दूर करने हेतु आश्वस्त किया।

इस दौरान स्टॉफ क्वार्टर, गार्डन,पार्किंग एरिया की जानकारी भी डा अर्चना मिश्रा ने डा दीपक पालड़ीया से ली, निरीक्षण के दौरान सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी, डा अतुल मंडवारिया, डा अजय सिंह राठौर, बसन्तीलाल मईडा बीईई, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, कैलाश पंवार, भरत बीडवान, खेरूनिशा खान,शशिकला वर्मा, श्वेता सिंह,शिरोमणि मसीह, आदि उपस्थित थे, यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी।