
जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा तथा उनकी समर्पित टीम द्वारा मानव सेवा, जीव-दया और गौसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे सेवाकार्यों की वरिष्ठ पत्रकार सुजानमल कोचट्टा ने सराहना की। वे पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहे के समीप निवासरत गरीब परिवारों को ऊनी कंबल वितरित करते समय बोल रहे थे।
कोचट्टा ने कहा कि अशोक चोपड़ा जब से अध्यक्ष बने हैं, तब से सेवा ही इनकी पहचान बन गई है। सर्दी, गर्मी, बरसात—हर परिस्थिति में इन्होंने गरीबों, असहायों, पशु-पक्षियों और गौवंश की सेवा में जो निरंतरता दिखाई है, वह अनुकरणीय है।”
उन्होंने कहा कि वर्तमान में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, शीतलहर चल रही है। ऐसे में जहां सक्षम परिवार घरों में सुरक्षित रहते हैं, वहीं गरीबों की चिंता अपनेपन से करने वाला जैन सोशल ग्रुप मेन जैसा संगठन ही है, जो रात-दिन सेवा में जुटा हुआ है।
“आज अपने हाथों से कंबल वितरण करने पर मैंने स्वयं महसूस किया कि इनकी सेवा गतिविधियाँ कितनी वास्तविक, संवेदनशील और लगातार चलने वाली हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने कहा कि ग्रुप का संकल्प आगामी तीन माह में 1001 कंबलों का वितरण करने का है। अब तक 271 कंबल वितरित किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रुप ऐसे सरकारी व निजी स्कूलों की खोज भी कर रहा है, जहाँ गरीब बच्चे पढ़ते हैं और जिनके पास सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर नहीं हैं। ऐसे विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित करने का भी संकल्प लिया गया है।
सेवा कार्य में इनकी रही उपस्थिती
इस अवसर पर सुभाष डूंगरवाल, विमल सिसोदिया, अशोक औरा, कनेश मेहता, प्रदीप सिसोदिया, अशोक डूंगरवाल, नेमीचंद जैन, प्रदीप सेठिया, जैन सोशल ग्रुप नवकार के प्रियंक धारीवाल, अभय चोपड़ा, मनीष पोरवाल, सुधीर मेहता व मनीष मेहता उपस्थित रहे।