एन एच एम की आगामी वित्तीय वर्ष की कार्य योजना बनाई गई

रतलाम । वरिष्ठ संयुक्त संचालक मातृ स्वास्थ्य एवं रतलाम जिला प्रभारी स्वास्थ्य एन एच एम डॉ अर्चना मिश्रा द्वारा जिला प्रशिक्षण केंद्र विरीया खेड़ी पर विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। विगत दिनों मिशन संचालक एनएचएम द्वारा उज्जैन में संभागीय समीक्षा के दौरान रतलाम जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रम में सुधार के लिए निर्देशित किया गया था। इस क्रम में पूर्व स्थिति और वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें पहले की तुलना में सुधार पाया गया। मुख्य रूप से मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान , राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम आदि पर आधारित आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। डॉ. अर्चना मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को समस्त गर्भवती माताओ की कम से कम छह बार जांच करने, सभी गर्भवती माता की अनमोल पोर्टल पर प्रविष्टि करने, जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाने, खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन करने, सभी नवजात शिशुओं का गृह भेंट आधारित स्वास्थ्य देखभाल करने, कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करने, एनबीएसयू में शिशुओं की स्वास्थ्य देखभाल , प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी मरीजों की स्क्रीनिंग करने तथा जांच एवं उपचार सेवाएं उपलब्ध करने, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत बीपी शुगर एवं ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग करने तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए कार्ययोजना बनाई गई । जिसमें स्वास्थ्य सूचकांक में गुणात्मक सुधार लाने संबंधी योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर , डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर, डॉ ममता शर्मा वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ , एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल, डॉ प्रमोद प्रजापति, जिला एम एंड ई अधिकारी सुश्री श्वेता बागड़ी, डीसीएम श्री कमलेश मुवेल, आरएमओ डॉक्टर अभिषेक अरोरा, जिला लेखा प्रबंधक श्री सचिन वर्मा, विभिन्न बीएमओ , बीपीएम विभिन्न बीएमओ , बीसीएम, बीसीएम, बी ए एम, श्री निलेश चौहान तथा संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।