

रतलाम। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कृषि उपज मंडी प्रकोष्ठ ने अध्यक्ष विमल जैन के नेतृत्व मे मंडी सचिव श्रीमती लक्ष्मी भंवर को मंडी प्रांगण मे आ रही समस्या के लिए और हो रहे एक्ससिडेंट के संबंध मे ज्ञापन दिया गया. इस अवसर पर संदीप राठौर, दीपक खेडावाला, पवन दवे आदि पदाधिकारी उपस्तिथ थे.। अध्यक्ष विमल जैन ने बताया की मंडी प्रांगण मे आने के लिए चारो और से भारी वाहनों की आवाजही रहती है और मंडी गेट के चारो साइड स्पीड बेकर नहीं होने से अभी विगत दिनों मे कई भाइयो के वाहन क्षितीग्रस्त हो कर एक्सीएडेंट हुए है, जिससे साथियो की जान माल का नुकशान हुआ। अतः मंडी के चारो साइड रोड पर स्पीड बेकर बनाय जावे।