- आज 14 दिसम्बर रविवार को नेहरू स्टेडियम में होगा पहलवानों का वजन
- कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ व वॉलीबॉल प्रतियोगिता 15 से 17 दिसम्बर तक होगी आयोजित
- 19 दिसम्बर शुक्रवार को शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता
रतलाम 13 दिसम्बर । नगर निगम द्वारा 11 से 21 दिसम्बर तक त्रिवेणी के पावन तट पर आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले में 15 से 17 दिसम्बर तक रतलाम महापौर केसरी व उज्जैन संभाग केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
पहलवानों का वजन आज 14 दिसम्बर रविवार को प्रातः 11ः00 बजे से नेहरू स्टेडियम में किया जावेगा। उज्जैन संभाग केसरी प्रतियोगिता 5 वजन समुहों में आयोजित हो रही है जिसमें सिर्फ उज्जैन संभाग के पहलवान ही भाग ले पायेंगे। संभाग केसरी के पहलवानों का वजन 16 दिसम्बर को प्रातः 9ः00 से 11ः00 बजे तक मेला ग्राउण्ड स्थित मानस भवन में किया जायेगा। व्यायाम शाला के उस्ताद, खलीफा एवं पहलवानों से अपील है कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निश्चित दिनांक, समय व स्थान पर वजन हेतु उपस्थित रहें।
इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, मलखंभ व वॉलीबॉल प्रतियोगिता 15 से 17 दिसम्बर तक त्रिवेणी मेला परिसर में आयोजित होगी व 19 दिसम्बर को शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता आयोजित की गई है।