रतलाम 13 दिसम्बर । नगर निगम द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले के दुसरे दिन निगम रंगमंच पर आयोजित भजन संध्या में निलेश जोशी ने अपने सुमधुर भजनों से पुरे मेला परिसर को धर्ममयी बना दिया।
भजन संध्या की शुरूआत कलाकारो ने भगवान श्री गणेश वंदना घर मां पधारो गजनानन्द जी कि इसके बाद भजन गायक निलेश जोशी ने फुलो से सज रहे श्री वृन्दावन बिहारी, माई तेरी चुनरिया लहराई, लाल लंगोटो हाथ में सोटो जैसे कई भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबुर कर दिया वहीं मनीष वैष्णव ने महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार, कीर्तन की है रात आज थाने आणो है, झूठी दुनिया से मन को हटा ले ध्यान मईया जी के चरणों में लगा ले जैसे कई भजनों की प्रस्तुति दी।
प्रारंभ में भजन गायक व साथी कलाकारो का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया।