

रतलाम/ भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदौर- भोपाल सड़क मार्ग पर फंदा ग्राम के पास राजधानी भोपाल के प्रवेश द्वार के रूप में विक्रमादित्य स्वागत द्वार का भूमि पूजन किया और पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल की जनता को सड़क, स्कूल एवं कॉलेज भवन सहित अनेकों सौगात दी। मुख्यमंत्री के साथ भोपाल के प्रभारी व एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय सहित अन्य पदाधिकारीगण मंचासीन रहे।