रतलाम। फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वïान पर 17 दिसंबर राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर देश भर के पेंशनर्स अपने हितों की रक्षा के लिए और केन्द्र सरकार की पेंशनर्स विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर मांग करेंगे कि संसद में 25 मार्च 25 को पारित वित्त विधेयक 2025 के साथ जो वेलीडेशन रुल्स पारित किया गया है। इसे वापस ले। आठवें वेतन आयोग के लिए जो टम्र्स जारी किये गये है सीधे-सीधे वर्किंग क्लास विशेषकर केन्द्रीय कर्मचारी पेंशनर्स पर बहुत बड़ा हमला है।
उपरोक्त जानकारी पेंशनर्स फोरम के राष्ट्रीय संरक्षक एच.एन. जोशी आल इंडिया पोस्टल आर.एम.एस. पेंशनर्स एसो. आई.एल. पुरोहित, सेंट्रल गर्वमेंट रेलवे पेंसनर्स एसो. अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने संयुक्त विज्ञप्ति में 17 दिसंबर के विरोध प्रदर्शन करने की अपील की।