- सामाजिक सद्भाव सम्मेलन की बनेगी रूपरेखा
- मालवा माटी युवा संत पंडित अर्जुन गौतम सुनाएंगे कथा
- खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सांसद फिरोजिया का स्वागत करेंगे

उज्जैन । सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मालवा के संत पंडित अर्जुन गौतम के मुखारविंद से बीमा अस्पताल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा पर स्वर्णिम भारत मंच के तत्व धान में होगी। जिसके पांडाल का भूमि पूजन आज रविवार 14 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा ।
मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जातिगत नफरतों को कम करने एवं पारिवारिक सद्भाव बढ़ाने के भाव से दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं पारिवारिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर किया जा रहा है । जिसके पांडाल का भूमि पूजन रविवार 14 दिसंबर को प्रातः 11 बजे महामंडलेश्वर संत शैलेशानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य व सांसद अनिल फिरोजिया, स्वतंता संग्राम सेनानी प्रेम नारायण नागर, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव के आतिथ्य सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में होगा ।