विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल जावरा में एम एस एवं एनेस्थेटिक सर्जन की नियुक्ति

रतलाम 14 दिसंबर। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में प्रयास निरन्तर सफल होते जा रहे है। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल जावरा में एम एस एवं एनेस्थेटिक सर्जन की नियुक्ति हुई ।
सिविल हॉस्पिटल जावरा के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल हॉस्पिटल जावरा में जावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के अथक प्रयासों से एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में दो विशेषज्ञों चिकित्सकों की नियुक्ति भोपाल से हुई है । एम एस के पद पर डॉ पीयूष मांगरिया एवं एनेस्थेटिक सर्जन के पद पर डॉ भारती यादव की नियुक्ति राज्य शासन ने की है । जिससे सिविल हॉस्पिटल जावरा के ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी का कार्य प्रारंभ हो सकेगा। वर्तमान में सिविल हॉस्पिटल जावरा में सिजेरियन, एलटी टी,स्टेकटॉमी, आर्थोपेडिक सर्जरी हो रही है। सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया, डॉ अजय सिंह राठौर, डॉ अतुल मंडवारिया, डॉ दिनेश पाटीदार द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न जटिल सर्जरी कार्य मे सहयोग के लिए उक्त दोनों चिकित्सको की नियुक्ति से स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा।इन चिकित्सको की नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष है।विधायक डॉ पांडेय व हॉस्पिटल प्रभारी डॉ पालड़िया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त किया है।