रतलाम को मेट्रो कनेक्टिविटी से जोड़ना मालवा अंचल के विकास में ऐतिहासिक कदम

  • मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स रतलाम, संभागीय उद्योग संघ, रतलाम नमकीन एंड एलाइड फूड क्लस्टर एसोसिएशन सदस्यगण एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रतलाम
  • शहर के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों ने केबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप का आभार माना

रतलाम 15 दिसंबर। शहर के प्रमुख औद्योगिक संगठन मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, संभागीय उद्योग संघ, रतलाम नमकीन एलाइड एंड फूड क्लस्टर एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन आदि प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों ने इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मैराथन बैठक जिसमें मेट्रो कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट को रतलाम से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है l
रतलाम के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुई मैराथन बैठक में रतलाम जिले के लिए भी बड़ी और दूरगामी सौगात सामने आई है l
मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सचिव वरुण पोरवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के विस्तार के तहत रतलाम को मेट्रो कनेक्टिविटी और भविष्य के एयरपोर्ट नेटवर्क से जोड़ने की स्पष्ट रूपरेखा तय की गई है जिसे मालवा अंचल के विकास में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
श्री पोरवाल ने कहा कि रतलाम के चौमुखी विकास के मंत्री काश्यप के प्रयासों एवं मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता से विस्तारित रतलाम और उज्जैन में प्रस्तावित भविष्य के एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए विकास की योजना बनाई जा रही है इससे रतलाम सीधी तौर पर आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था से जुड़ेगा और यहां के नागरिकों ,व्यापारियों एवं उद्योगों को तेज सुरक्षित और सुलभ कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा ल रतलाम पहले से ही एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, अब मेट्रोपॉलिटन विस्तार, मेट्रो कनेक्शन, भविष्य के एयरपोर्ट, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ाव के बाद रतलाम की रणनीतिक भूमिका और मजबूत होगी जिससे औद्योगिक निवेश लॉजिस्टिक व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे l
इंदौर के साथ-साथ रतलाम जैसे आसपास के जिलों को जोड़कर संतुलित और समावेशी विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, रतलाम को मेट्रोपॉलिटन रीजन का हिस्सा बनाकर उसे मेट्रो और एयरपोर्ट नेटवर्क से जोड़ना इसी सोच का परिणाम है l
श्री पोरवाल ने कहा की इंदौर मेट्रोपॉलिटन विस्तार में रतलाम की भागीदारी से शहर के शहरीकरण, आधारभूत ढांचे, रोजगार और निवेश को नई गति मिलेगी l यह निर्णय न केवल रतलाम बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के भविष्य को नई ऊंचाई तक ले जाने वाला साबित होगा l