अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलता जी महाराज आदि ठाणा-4 का 2026 का वर्षावास इंदौर महावीर भवन संघ में घोषित

जावरा (अभय सुराणा)। पौष दशम प्रभु पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक के पावन दिवस पर मालपुरा दादाबाड़ी की पुण्य धरा पर परम पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज की परंपरा का दिव्य निर्वहन करने वाली मालव सिंहनी महासती श्री कमलावती जी महाराज की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका डॉ कुमुदलता जी महाराज आदि ठाणा 4 के श्री चरणों में इंदौर महावीर भवन का श्रावक संघ श्री डीपीन नेमनाथ जी जैन,श्री रमेश भंडारी,,श्री प्रकाश भटेवरा,श्री जिनेश्वर जैन,श्री राजकुमार जैन, श्री अशोक मंडलीक,श्री सुभाष विनायक्या,श्री समरथ मल जैन,श्री नरेंद्र मेहता,श्री हुलास बेताला श्री संकेत जैन,श्री राजेश सुराना,श्री राकेश कोठारी एवं श्रीमती रेणु जैन आदि आगामी संकल्पमय वर्षावास 2026 की विनंती लेकर उपस्थित हुआ।
श्रमण संघीय आचार्य सम्राट डॉ शिवमुनिजी महाराज, प्रवर्तक श्री विजय मुनिजी महाराज, उपाध्याय प्रवर श्री गौतम मुनिजी महाराज, प्रवर्तनी महासती श्री चन्दना जी महाराज की आज्ञा प्राप्त कर आज चातुर्मासिक आगारों सहित महासती श्री कुमुदलता जी महाराज ने श्री वर्द्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट महावीर भवन,इमली बाजार,इंदौर श्रावक संघ को 2026 का वर्षावास प्रदान करने की घोषणा की जिससे समग्र इंदौर नगर में हर्ष की लहर व्याप्त है।