
रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश खाखा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभावी वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा अब बॉडी वॉर्न कैमरे (Body Worn Camera) का उपयोग करते हुए चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही को बढ़ावा मिल रहा है।
यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे
- वाहन चेकिंग की संपूर्ण प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से दर्ज हो रहा है।
- पुलिसकर्मियों एवं वाहन चालकों के मध्य होने वाली सम्पूर्ण बातचीत प्रमाणिक रूप से रिकॉर्ड की जा रही है।
- किसी भी प्रकार की अनुचित बहस, विवाद या आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति में तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध रहता है।
- हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर प्रभावी नियंत्रण।
- नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी एवं प्रमाणिक चालानी कार्यवाही।
- उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की निगरानी एवं समीक्षा में सहायक होते हैं।
रतलाम यातायात पुलिस द्वारा तकनीक का उपयोग कर निष्पक्ष एवं कानून सम्मत कार्यवाही एवं मानवीय व्यवहार के साथ सख्त अनुपालन द्वारा नागरिकों में विश्वास एवं सहयोग को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। यह व्यवस्था न केवल आम नागरिकों के विश्वास को मजबूत करती है, बल्कि पुलिस कर्मियों को भी निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्यवाही करने में सहायता प्रदान करेगी।
नागरिकों से अपील
रतलाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा पुलिस कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें।