72 वें महारूद्र यज्ञ में यज्ञ नारायण की आरती में कई समाज एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्य हो रहे है सम्मिलित

रतलाम 16 दिसम्बर। यज्ञके कई प्रकार है, महारूद्र, महाविष्णु, अतिरूद्र, गणपति, याम, देवी यज्ञ, शिव शक्ति, प्राचीन यज्ञ में विश्व विजय यज्ञ, अश्वमेघ यज्ञ, गौमेघ यज्ञ, वाजपेयी सोम यज्ञ, महर्षियों के द्वारा प्रादिव किए गए है। भगवान कृष्ण ने श्रीमद् भागवत गीता शास्त्र में कहा कि वितदान, अन्नदान, जलदान, असहाय की सहायता रक्षा करना इनमें विद्या दान, शिक्षा दान व अन्न दान सर्वोपरि दान है । हमारे महर्षियों ने अंगदान की प्रेरणा की एवं इन सब कर्मो को यज्ञ की संज्ञा दी है। उक्त बात यज्ञाचार्य पं. दुर्गाशंकर ओझा ने महारूद्र यज्ञ के दौरान कहीं । त्रिवेणी के पावन तट पर चल रहे 72 वें 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ में 21 भूदेवों द्वारा मंत्रोच्चार से लघु रूद्र यज्ञ की आहूतियाँ मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री संजय सोनी (अप्पू)  दम्पत्ति द्वारा दी जा रही है तथा आरती कर यज्ञ नारायण की मुख्य यजमान भूदेवों सहित उपस्थित धर्मालुजनों द्वारा परिक्रमा की गई तत्पश्चात प्रसादी वितरण की गई ।
72 वें महारूद्र में आयोजन समिति की ओर से यज्ञ नारायण की आरती में आमंत्रित समाजो में जांगीड़ ब्राह्मण समाज मंदिर चांदनी चौक से पुष्पेन्द्र फलोदिया, मोतीलाल शर्मा, यशवंत जी, मांगल्य मंदिर जे.वी.एल से महावीर जी, प्रेम प्रकाश बाथम, राजेन्द्र निगम, रूपेश सालवी, राजेश सोनकर, शंकर राठौड़, वाल्मिकी समाज से नगर पुरोहित आचार्य शिवलाल छप्री एवं महिला पुरोहित श्रीमती रजनी छप्री, जांगड़ा पोरवाड़ समाज से मनोहर पोरवाल, अरविंद सेठिया, अनिल पोरवाल, विकास पोरवाल, गोपाल मजावदिया, टांक समाज से प्रकाश टांक, सारस्वत ब्राह्मण समाज से सुनिल सारस्वत, राठौड़ तेली समाज से जगदीश राठौड़ (पहलवान), राजेन्द्र राठौड़, सतीश राठौड़, पाल समाज से नंदकिशोर पाल, त्रिलोक पाल, महिला मण्डल अध्यक्ष रतना पाल,  सालवी समाज पुष्कर कछावा, पुष्कर रावल, मुकेशनिलावत, ठाकुर  प्रसाद खांडे, बद्रीप्रसाद बहादर, भरत नागर,वाल्मिकी समाज से कमल भाटी, अशोक हरोड़, रानू कल्याणे, जयश्री देवहंश, श्रीमती जयश्री मेना,विशाल हिन्दु सेना से प्रवीण वाघेला, महेश राठौड़, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, सचिन वर्मा, नवीन पंवार, गोपाल राठौड़, सेवा वीर परिवार से पंकज भाटी, आदर्श वाल्मिकी पंचायत गाँधी नगर से अध्यक्ष हितेष पैमाल, ओमप्रकाश जी, शिव कल्याणे, विशाल कंडोर, दीपक छप्री, रामचन्द्र परवारी, वरूण बिड़वान, किशोर खलोसिया, राजेश चौहान, राहुल बिड़वाल सहित उपस्थित धर्मालुजनों द्वारा यज्ञनारायण की आरती कर धर्मलाभ लिया।
श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति के मनोहर पोरवाल,पुष्पेन्द्र जोशी, देवशंकर पांडे, सतीश राठौड़, दिनेश उपाध्याय, अविनाश व्यास द्वारा आमंत्रित समाजजनों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।  इस अवसर अनिल झालानी, नवनीत सोनी, बसंत पंड्या, कपूर सोनी, नारायण राठौड़, कौशल्या त्रिपाठी, रीना सोनी, ज्योति सोनी सहित समिति सदस्य उपस्थित थे ।

अन्न क्षेत्र में निराश्रितों को भोजन कराया गया

पंडित डोंगरे महाराज की स्मृति में श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र में बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा अन्न क्षैत्र में प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आज की भोजन प्रसादी मोहनलाल भट्ट परिवार की ओर से करवाई जा रही है। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, हरिश सुरोलिया, अशोक राठी, नारायण राठौड़, चेतन शर्मा आदि सदस्यगण ने अपनी सेवाएं दी।

Play sound