आई. टी. आई रतलाम में युवा संगम मेले का आयोजन 25 दिसंबर को

रतलाम 16 दिसंबर। जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 25 दिसम्बर को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में किया जाएगा। जिसमें बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। शैक्षणिक योग्यता 8वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी. आई उतीर्ण, तथा आयु 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
इच्छुक आवेदक युवा संगम मेले में 25 दिसंबर को प्रातः10 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम में शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।

Play sound