रतलाम 16 दिसंबर। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में 1 से 15 दिसंबर तक मनाये जा रहे एड्स जागरूकता पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रेड रिबन क्लब नोडल अधिकारी डॉ बालकृष्ण चौहान ने बताया कि प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार के मार्गदर्शन में एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, क्विज, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पखवाड़ा के अंतिम दिन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा संपूर्ण महाविद्यालयीन स्टाफ ने बैनर पोस्टर व नारों द्वारा जन सामान्य को एड्स के प्रति जागरूक किया ।
निबंध प्रतियोगिता में ख्वाहिश राजावत (प्रथम), दिशा आंठे (द्वितीय) ,वंदना राठौर (तृतीय) स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में नागेश राठौर (प्रथम) विमला मईड़ा (द्वितीय) ,चंचल बैरागी (तृतीय) स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में खुशबू प्रजापत (प्रथम), संध्या मचार(द्वितीय) व कृष भाभर (तृतीय) स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में खुशी पाटीदार (प्रथम) हीरालाल गणावा (द्वितीय) व हर्षवर्धन शर्मा (तृतीय) स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में पायल डोडियार (प्रथम), शैतान कुवंर (द्वितीय) पायल मईड़ा (तृतीय) स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । रैली समाप्ति के पश्चात संपूर्ण महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न समूह में बंटकर संपूर्ण महाविद्यालय परिसर की साफ- सफाई की गई।