
रतलाम ।रोटरी क्लब ऑफ़ रतलाम सेंट्रल द्वारा स्वर्गीय महेंद्र गादियां स्मृति रक्तदान शिविर शासकीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित किया गया क्लब अध्यक्ष अमृत मांडोत, सचिव प्रवीण रामावत व चेयरमेन अखिलेश गुप्ता ने बताया कि इस दौरान 15 यूनिट ब्लड एकत्रित कर जिला चिकित्सालय को दिया गया । सभी रक्तदाताओं का क्लब की ओर से सम्मान कर प्रमाण पत्र वितरित किये गए ,इस दौरान रोहित रुनवाल विनोद मूणत मनोहर जैन पारस मूणत धर्मेंद्र ललवानीन पंकज मित्तल, राकेश पोरवाल बालाजी, नंदकिशोर शर्मा सहित विभिन्न क्लब सदस्य मौजूद थे।