
रतलाम।भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा आज दिनांक से सदस्यता अभियान प्रारंभ करेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए रेडक्रॉस के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने बताया कि सदस्यता अभियान के अनुसार निम्न अलग-अलग श्रेणियां में सदस्य बनाया जाएगा जिसमें संरक्षक पैटर्न सदस्य 25000 रुपए, उप संरक्षक वाइस पैटर्न सदस्य 12000 व आजीवन सदस्य 1000 में बनाया जाएगा। पुरुष महिला युवा वर्ग सभी इसके सदस्य बन सकेंगे सदस्यता ग्रहण करने के लिए आधार कार्ड,मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी सहित व्यक्ति को एक फार्म के साथ सदस्यता ग्रहण करना होगा।
समिति के वरिष्ठ संचालक शरद जोशी, वाइस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लूनिया, संचालक मंडल हेमंत मुंनत, अशोक जैन लाला, राजेश राका सुलोचना शर्मा, सुनील पारीख,दिनेश बरमेचा, सचिव मानस पुरोहित ने आव्हान किया कि जो भी सदस्य रेडक्रॉस के माध्यम से सेव करना चाहता है वह सदस्य अवश्य बने।