
पिपलोदा। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की तहसील शाखा पिपलोदा का राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस आज सम्मलेन ऋतुवन होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 80 बसंत पार कर चुके साथियों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उसके बाद अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। राजमल जैन, मनोहर लाल शर्मा, रामदास रामावत, बाबूलाल पाठक, सेल कुमार ओर शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के आशीर्वचन हुआ उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर रघुनंदन आचार्य लाल सिंह डोडिया राकोदा, बाबूलाल पाटीदार जुझार लालमालवीय द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश पोरवाल ने बताया की प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन के लिए सभी साथी तैयार रहें। क्योंकि हमारा एरिया सरकार ने छीन लिया है आप सभी साथी तैयार रहें। कार्यक्रम का संचालन सचिव लोकेंद्र सिंह डोडिया ने किया। कोषाध्यक्ष शांतिलाल मोगरा जय शंकर ने आभार माना कार्यक्रम पश्चात स्वल्पाहार दिया गया।